भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ राजनांदगांव की नई टीम घोषित, प्रमुख पदों पर अहम नियुक्तियां...
प्रशांत गुप्ता {राजे), बालकृष्ण सिन्हा, डॉ. उषा मिश्रा बने सह संयोजक, रूपम सोनछत्रा कोषाध्यक्ष, रोहित सिन्हा मीडिया प्रभारी
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला राजनांदगांव की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन, प्रदेश संयोजक क्रांति लाल जैन के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से जिला संयोजक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा की गई।
नई टीम में प्रशांत गुप्ता (राजे), बालकृष्ण सिन्हा और डॉ. उषा मिश्रा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रूपम सोनछत्रा (सी.ए.) को कोषाध्यक्ष और आकाश शर्मा (अक्की) को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन को मजबूत करने के लिए पोखन लाल सिन्हा को कार्यालय प्रभारी एवं दिलीप श्रीवास्तव को कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीडिया क्षेत्र में रोहित सिन्हा को मीडिया प्रभारी तथा मौसमी शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही खिलेश्वर सिन्हा और ममता शर्मा को सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है।
जिला कार्यसमिति में भी प्रमुख नामों में के.के. श्रीवास्तव, डी.के. तिवारी, नाथू राम सिन्हा, रमेश भोजवानी, टीकम लाल साव अनेक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जिला संयोजक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि नई टीम शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।
--