आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की जान बचाने वाले जनप्रतिनिधियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित....!

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

दिनांक 11.04.2026 को थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, ग्राम खोरपा निवासी रवि ठाकुर, उम्र 30 वर्ष द्वारा सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर रस्सी काटी गई एवं तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।

*उक्त सराहनीय कार्य के लिए योगेश निक्की भाले,  निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, चंद्र प्रकाश देवांगन को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।*

▪️ घटना का कारण :

प्राथमिक जांच में व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या का प्रयास करना प्रतीत हुआ।

▪️ घटनास्थल :

सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़, ग्राम खोरपा, थाना पाटन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में योगेश निक्की भाले,  निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, चंद्र प्रकाश देवांगन की विशेष भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं तथा अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। समय पर सहायता मिलने से जीवन की रक्षा संभ