राजनांदगाँव/ रोगाँव के संत प.श्. गजानंद महारज का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष महाराष्ट्र मंडल...

त्वरित खबरें -संतन पासवान रिर्पोटिंग

राजनांदगाँव -रोगाँव के संत प.श्. गजानंद महारज का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष महाराष्ट्र मंडल, बल्देलबाग, राजनांदगाँव द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष यह महोत्सव ७ एवं ८ फरवरी को दो दिवसीय मनाया जाएगा इसी तारतम्य में आज ७ फरवरी को प्रात: ६:३० बजे गजानंद महाराज की पालकी की प्रभात फेरी कि प्रात: ६:३० बजे निकाली गई जो महाराष्ट्र मंडल से बस स्टैंड श्री गुरूद्वारा, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक और बल्देवबाग होते हुए वापस महाराष्ट्र मंडल पहुँची तत्पश्चात् मंडल में आरती व प्रसाद वितरण का वितरण हुआ ।प्रभात फेरी में मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अवथनकर, गणूढोन, संजय शेवलीकर, विजय शिल्लेदार, हरीश शिल्लेदार, हस्तक कोरात्रे, साठे, सायंकार, विवेक ढोक, अरकाटकर  रडके एवं सुधीर शेण्डे शामिल हुये । महिलाअेंा ने भी प्रभात फेरी में साथ दिय जिनमें, शारदा महिला समाज की अध्यक्ष व महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण शेण्डे, श्रीमती सायंकार, श्रीमती कोराने श्रीमती सायंकार, श्रीमती अरकाटकर श्रीमती मोहरील, श्रीमती शिल्लेदार एवं श्रीमती मुकदम शामिल हुए ।आज शाम को गजानन महाराज की जोशी को पाठ किया जाएगा एवं कल दिनांक- ०८ फरवरी को दोपहर १२ बजे महाआरती एवं तत्पश्चात् सांय ४ बजे तक भंडारा का आयोजन है ।