ऑनलाईन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रानिक संसाधनो का उपयोग कर छदमवेश के माध्यम से 4152500/- रू. धोखाधड़ी....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

ऑनलाईन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रानिक संसाधनो का उपयोग कर छदमवेश के माध्यम से 4152500/- रू. धोखाधड़ी...

* *आरोपी को दीगर प्रांत करनाल (हरियाणा) से किया गया गिरफ्तार* 

* *आरोपी द्वारा करनाल में दुर्गा इंटरप्राइजेस नाम का बोर्ड गुमराह करने के लिये लगाया गया था* 

* *आरोपी के खाते में कुल 20 लाख रू. जमा होना पाया गया* 

* *आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये करता रहा गुमराह* 

* *आरोपी के विरूद्ध देश के अलग अलग राज्यो के 12 थानो में सायबर फ्राड की शिकायत है दर्ज* 

                   -0-

दिनाँक 27/05/2025 को प्रार्थी मयंकपुरी गोस्वामी विद्युत नगर  थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शेयर ट्रेडिंग का काम करता है । दिनाँक 16/05/2025 से 21/05/2025 के मध्य मोबाईल धारक द्वारा मोबाइल के माध्यम से प्रार्थी से *शेयर मार्केट में रकम लगाकर लाभ कमाने का लालच देकर ट्रेडिंग वेबसाईड से जुड़ने हेतु लिंक भेजा और रजिस्ट्रेशन कराया गया* तथा समय समय पर *रकम दोगुना करने का लालच देकर कम्प्युटर एवं इलेक्ट्रानिक साधनों का उपयोग कर छदमवेश के माध्यम से प्रार्थी से कुल 41,52,500 रू.  प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया* । प्रार्थी की रिपोर्ट पर रिपोर्ट पर मोबाईल न.धारक के विरूद्ध *अपराध कमांक 166/2025 धारा 318 (4) बीएनएस एवं 66 डी आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध* कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण की विवेचना के दौरान  बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल एवं तकनीकी साक्ष्यों  के सहयोग से प्राप्त जानकारी के आधार पर *दिनाँक 19/05/2025 को प्रार्थी ने क्रमशः 2 लाख एवं 3 लाख रू दुर्गा इंटरप्राइजेस के खाता आई.डी.एफ.सी. फस्ट बैंक में अपने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के खाता  से कुल 5 लाख रू. भेजा था* एवं दिनॉक *20/05/2025 को पुनः दुर्गा इंटरप्राइजेस  उक्त खाता में आरोपियों के कहने पर पुनः 15 लाख रू. आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भेजा गया था ।* दुर्गा इंटरप्राइजेस के खाता आई.डी.एफ.सी. फस्ट बैंक के खाता धारक की जानकारी सायबर सेल के माध्यम से लेने पर *खाता साहिल सिंघला  मेन बाजार करनाल (हरियाणा) का होना पाया गया* । 

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु  टीम गठित कर  हरियाणा जिला करनाल भेजा गया ।  टीम द्वारा *आरोपी के बैंक चालू खाता दुर्गा इंटरप्राइजेस में दिये पते पर  जाकर पतासाजी करने पर मौके पर दुर्गा इंटरप्राइजेस के नाम से कोई शॉप संचालित होना नहीं पाया गया।* आरोपी के द्वारा उक्त *दुर्गा इंटरप्राइजेस नाम का बोर्ड गुमराह करने के लिये लगाया गया था।* जहाँ से आरोपी *साहिल सिंगला को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमाण्ड पर थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग लाया गया।* 

 *आरोपी के खाते में कुल 20 लाख रू. जमा होना पाया गया* । मामले में अन्य आरोपी एवं साक्ष्य संकलन कर अन्य आरोपी की गिरफ्तारी किया जाना शेष है । *आरोपी के विरूद्ध दीगर राज्यों के 12 थानो में भी ऑनलाईन फाड की शिकायत दर्ज है।* 

प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 *गिरफ्तार आरोपी*-

   साहिल सिंघला  मेन बाजार    

   करनाल (हरियाणा)