नगर पालिका दल्लीराजहरा में मारपीट का मामला सामने आया हैं

त्वरित ख़बरें - तलाकनामा में हस्ताक्षर करने पहुंचे पति ने पत्नी और युवक को पीटा

नगर पालिका दल्लीराजहरा के सामने पत्नी व युवक से मारपीट करने के मामले में  दल्लीराजहरा थाने में कमलेश कुमार के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसके खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है, उसे तलाकनामा में हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया था।

दल्ली निवासी अमरनाथ ने पुलिस को जानकारी दी है कि महिला के साथ पिछले माह भानुप्रतापपुर गए थे। 30 दिसंबर को दल्लीराजहरा लौटे है। महिला के पति ने अपनी पत्नी के संबंध मे थाना में आवेदन दिया था। तब उनकी पत्नी मेरे साथ रहने के लिए राजी हुई। जिसके बाद कमलेश ने तलाकनामा लिखकर देने बोला था। इसलिए सोमवार को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के सामने दस्तावेज लेखक के समक्ष तलाकनामा तैयार करवा कर कमलेश साहू को हस्ताक्षर करने के लिए कॉल कर बुलाया। जिसके बाद वह आया और गाली गलौज कर महिला से जान से मारने की धमकी देकर पत्थर से सिर पर मारा। जिससे महिला को चोटें आई है। मुझसे भी मारपीट की। महिला को दल्लीराजहरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया  |