अचानक बीच रोड पर आ गया अजगर, फिर देखिए यात्रियों ने क्या किया

त्वरित ख़बरें -

सोशल मीडिया पर आए दिन जीव जंतुओं और जानवरों के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होते रहते हैं। कभी उनकी फाइट या कभी उनके फनी अंदाज लोगों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में एक अजगर का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक बिजी रोड पर अचानक से आ गया। जैसे ही लोगों ने अजगर को देखा वे सब डर गए। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे भगाया लेकिन इस दौरान पूरा ट्रैफिक रुका रहा।

दरअसल, यह घटना केरल के कोच्चि की है। यहां स्थित सीपोर्ट-एयरपोर्ट रोड पर अचानक एक विशाल अजगर नजर आया, जो सड़क पार कर रहा था। उसे देखकर कुछ वाहन चालकों ने ना सिर्फ अपनी गाड़ी रोक दी, बल्कि उन्होंने दूसरे वाहनों को भी रोका ताकि अजगर आराम से सड़क पार कर ले। इस दौरान कुछ लोग अजगर के पास जाते भी नजर आए।

ट्विटर पर इस अजगर का वीडियो कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि यह अजगर बड़े ही आराम से सड़क पार कर रहा है। जबकि उसके दोनों तरफ ट्रैफिक रुका हुआ है। कुछ राहगीर इस बात का ध्यान रखते नजर आ रहे हैं कि अजगर सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर ले। अंत में जब अजगर सुरक्षित तरीके से सड़क के दूसरी तरफ पहुंच जाता है तो ट्रैफिक फिर चालू हो जाता है।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग अजगर के मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा कि अजगर ऐसे चल रहा है मानो उसने बहुत ही अच्छा डिनर कर लिया है। लोगों ने उस शख्स के मजे भी लिए जो अजगर के मुंह के करीब से अपना स्कूटर लेकर तेजी से निकलता है।