दुर्ग/ 16 जून/नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत समस्त वार्डो में विभिन्न जगहों पर सड़कों / नालियों के किनारे जानवरों को पानी देने हेतु पात्र रखे गए है, जिनमें जल भराव के कारण स्वच्छ पानी में डेंगू के लार्वा उत्पन्न होने की अत्यधिक संभावना है, जिससें डेंगू फैलने की संभावना है।महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जन स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुये समस्त नगरवासियों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पात्रों में या अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। रोजाना पात्र को साफ कर पानी बदलें अथवा वर्षा ऋतु अवधि में पात्रों को उलट कर रखें, जिससे ज़ल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस प्रकार दुर्ग शहर को डेंगू मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।