40 वर्षीय पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ किया रेप

त्वरित ख़बरें -

मुरादाबाद /12 वर्षीय सतोली बेटी के साथ रेप करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है आरोपी नाबालिक लड़की के साथ पिछले 2 सालों से रेप कर रहा था रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया था मेडिकल जांच में नाबालिक लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई हैलड़की कथित तौर पर केवल 10 साल की थी जब पहली बार उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके साथ रेप किया गया था आरोपी के खिलाफ पोस्को अधिनियम के साथ आईपीसी की धारा 376 रेप और 506 आपराधिक धमकी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 4 साल पहले आरोपी से शादी की थी वह काम पर जाते समय अपने बच्चों एक 7 साल के बेटे और अपनी बेटी को घर पर छोड़ जाती थी मकान मालिक ने उसे बताया कि उसका पति उसकी बेटी का यौन शोषण कर रहा है महिला ने कहा कि जब उसने उससे बात की तो उसकी बेटी ने इसकी पुष्टि की | लड़की ने कहा कि उस व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है हमने तेजी से कार्रवाई की और जांच शुरू की आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया कुछ पड़ोसी और मकान मालिक इस मामले में गवाह है उसके बयान दर्ज किए जाएंगे |