मातम में बदली शादी की खुशियां : खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग...

त्वरित ख़बरें :- मनीष साहू रिपोर्टिंग...

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी समारोह बड़ा हादसा हो गया। जहां, खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन फानन में अस्पताल लाया गया। जहां, उसका इलाज जारी है।

खाने बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट

यह पूरा मामला जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां, मलहिया गांव में जोर-शोर से शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। सगे संबंधी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। इस दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से पलभर में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।

दहेज का सामान जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितो से मुलाकात। पुलिस ने बताया कि आग की लपटें इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक व्यक्ति के झुलसने के अलावा विदाई में देने वाला लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल, पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया गया। मामले की छानबीन जारी है।