महापौर मधुसूदन यादव ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू को किया सम्मानित

त्वरित खबरें :भूमिका

राजनांदगांव। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू को राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक साहू की पत्नी रेशमी साहू और पुत्री रीतिका साहू भी उपस्थित रहीं। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया।

थंगेश्वर कुमार साहू राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। वे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शाला त्यागने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके साथ ही वे पालकों एवं स्थानीय समुदाय को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता में भी सक्रिय

शिक्षण कार्य के अलावा थंगेश्वर कुमार साहू पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, करियर गाइडेंस, साक्षरता अभियान, स्वच्छता, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा और माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों पर भी जागरूकता गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं।

उनके प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच और बेहतर नागरिक बनने के गुण विकसित करना है। शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने की उनकी पहल को इस सम्मान के माध्यम से सराहना मिली।

कॉलोनीवासियों ने दी बधाई

इस अवसर पर रिद्धि-सिद्धि फेस टू कॉलोनी के अध्यक्ष बीरबल सिंह देशमुख, सचिव सुनील कुमार बंजारी, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, उपाध्यक्ष योगेश्वर देशमुख और संपत सिन्हा सहित कॉलोनी के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हर्षराज चौहान, सोहन निषाद, कलीम खान, चक्रधर साहू, केशव देशमुख, चेतन साहू, डीडी साहू, पी.आर. झाडे, जितेन्द्र ठाकुर, खेमलाल सिन्हा, रामकुमार कुर्रे, आशीष यूके और देवेश साव सहित अन्य कॉलोनीवासियों ने शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर द्वारा सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। यह सम्मान शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।