राजनांदगांव . त्रिपुरा महाविद्या धर्मार्थ सेवा समित के सदस्यों द्वारा माननीय मधुसूदन यादव जी से सम्मुख मुलाकात करते पुष्प गुलदस्तों एवं भगवत गीता देते हुए महापौर बनने की अवशेष बधाई एवं शुभकामना अर्पित किया । अध्यक्ष द्वारा समिति के उदे्श्य, समाज में धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करना एवं असहाय लोगो की सेवा करना व निर्धन व जरूरतमंद बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा, जगराता, भागवत व अन्य सामाजिक जनजागृति, पर्यावरण के क्षेत्र आदि जन कल्याणकारी कार्यो में महापौर जी से चर्चा किये। समिति अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार साहू, संयुक्त सचिव नंदलाल वाघेला एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद रूचंदानी, राजीव यादव पुन: बधाई एवं शुभकामना दिया। उक्त पे्रस विज्ञप्ति नंदलाल वाघेला द्वारा जारी।