प्रशासन की कार्रवाई:चाकूबाजी के बाद दो युवकों का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

त्वरित ख़बरें - शहर के नंदई चौक में चाकूबाजी के बाद दो युवकों के अपहरण और फिर उनसे जमकर मारपीट का मामला सामने आया

शहर के नंदई चौक में चाकूबाजी के बाद दो युवकों के अपहरण और फिर उनसे जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार की शाम करीब 4 बजे दीवाकर साहू अपने दोस्त संदीप विश्वकर्मा और राहुल देवांगन के साथ चौक में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

तभी तीन आरोपी दो बाइक में मौके पर पहुंचे और रुपए मांगे। जब दीवाकर ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके जांघ पर चाकू मार दी। वहीं संदीप और राहुल को चाकू दिखाकर डराते हुए अपने साथ बाइक में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गए। घायल दीवाकर को आसपास के लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया, बसंतपुर पुलिस ने तत्काल अपहृत राहुल और संदीप की पतासाजी शुरु की। जिनके साथ जमकर मारपीट कर आरोपी उन्हें बसंतपुर इलाके में छोड़ गए थे।