फिल्टर प्लांट 42 एमएलडी इलेक्ट्रॉनिक फाल्ट सुधार कार्य सुबह से जुड़े निगम अमला

त्वरित ख़बरें - कल सुबह से मिलेगा प्रभावित क्षेत्रों में नागरिको को पानी:- महापौर ने किया निरीक्षण:

दुर्ग। 28 दिसम्बर। नगर पालिक निगम, 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट के इलेक्ट्रिक केबल में फाल्ट आ जाने के कारण वाटर सप्लाई पांच वार्डो में रहेगी प्रभावित।

समस्या को ध्यान में रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,नरेश तेजवानी, गुलाब वर्मा के मौजूदगी में जलकार्य विभाग के अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक केबल में फाल्ट रिपेयर कार्य का निरीक्षण करने पहुचे।

 शहर के पांच वार्डो में जल आपूर्ति बंद है।नागरिको को पानी की समस्या को लेकर महापौर ने कहा 42 फिल्टर प्लांट में ट्रांसफार्मा की ओर से जाने वाला केवल 400 एमएम एलटी लाइन कल भस्ट हों जाने के कारण उसको रिपेयर करने के लिए आज सुबह से जेसीबी से 4 फुट गहरा गड्ढा करके फाल्ट की जांच कि जा रही है,रिपेरिंग का कार्य को आज सुबह से लेकर देर रात तक कार्य किया जा रहा है फाल्ट को देख लिया गया है जहाँ भस्ट हुआ था उसका काम चालू है रिपेयर कार्य लगभग दो घंटे के बाद कार्य पूर्ण होने के पश्च्यात पानी देने की संभावना है।केबल रिपेयरिंग का कार्य वर्तमान समय तक चालू है। आज रात में पानी आने की संभावना नहीं है कल सुबह  सभी टंकियों को भरा जाएगा प्रभावित क्षेत्रों में पानी की पूर्ति की जाएगी।जनसंपर्क विभाग।