रक्तदान शिविर, भारतीय संविधान के रचयिता बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवश 6 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर

त्वरित ख़बरें रिपोर्टिंग

बाबासाहेब आम्बेडकर जी ने मानव जीवन को बचाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और एक विकसित भारत का निर्माण किया, उन्हीं के द्वारा दिए गए स्लोगन " Pay back to Society" के तहत विश्व भर में " Blood for Baba Sahab  विश्व स्तरीय रक्तदान शिविर का महा-अभियान, बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को पिछले तीन वर्षों से चलाया जा रहा है ।   इस वर्ष भी बाबासाहेब आम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि देने हेतु 6 दिसंबर 2024 को समता सुरक्षा सेना छत्तीसगढ़ एवं  डॉ.आंबेडकर नगर निवासी विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में समस्त सामाजिक संगठन दुर्ग-भिलाई के सहयोग से , पंचशील बुद्ध विहार  डॉ.आंबेडकर नगर उरला, दुर्ग में प्रातः 11:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 

           अतः भारत के समस्त जनसामान्य गणों से अपील की जाती है कि, अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल में पहुंच कर बाबा साहब को श्रंद्धाजलि देकर और रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने के माह अभियान में सहयोगी बने ।