जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के तत्वाधान में साइंस कॉलेज मैदान में अंडर 14 राजनांदगांव प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 20 अक्टूबर तक किया गया आयोजन...

त्वरित खबरे -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित 12 टीमों के 14 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता का फाइनल मैच रायपुर और  राजनांदगांव के मध्य खेला गया जिसमें राजनांदगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्ज्वल मरकाम के 92 और सूर्या के 48, अर्शवीर के नाबाद 50 रन की बदौलत 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए रायपुर की टीम 101 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई और इस तरह से राजनांदगांव रेड ने 149 रनों से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया ।समापन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव अध्यक्षता विज्ञान महाविद्यालय  जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिंहा ,विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रूपेश दुबे, वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री एवं राजेश यादव थे ।समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है और आप लोगों के खेल प्रतिभा को देखने से यह साफ नजर आ रहा है कि राजनांदगांव हॉकी और झांकी के रूप में तो चर्चित है ही आने वाले दिनों में क्रिकेट के नाम से भी जाना जाएगा आप लोगों की भविष्य की उपलब्धि के लिए मैं शुभकामनाए देता हूं। पश्चात् विजेता एवं उप विजेता टीमों को नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान किया ।फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच उज्जवल मरकाम रहे पूरे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उज्जवल मरकाम को मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार से नवाजा गया बेस्ट बॉलर के रूप में अखिलेश सोनकर , सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सूर्या परिहार को पुरस्कृत किया गया इसके अलावा अन्य नन्हे खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से  पुरस्कृत किया गया आयोजन के मुख्य कर्ताधर्ता मनोज तिवारी ने स्वागत संबोधन कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी , सुजीत द्विवेदी,अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे सहित बड़ी संख्या मे खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ी उपस्थित थे।