तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग। ढोर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चे का इलाज जारी हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी का बताया जा रहा हैं।