दुर्ग जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग: जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी में  एनसीओआरडी की जिला स्तर पर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई| बैठक में जिला प्रभारी सचिव सुब्रत साहू ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुई| जिला स्तर पर प्रत्येक माह नार्को  समन्वयं  की बैठक आयोजित की जाती है| जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी की रोकथाम हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना है| प्रभारी सचिव साहू ने शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के दुरुपयोग ,जागरूकता कार्यक्रमों की प्रभावशीलता और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं प्रगति की समीक्षा की बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सतत निगरानी रखने,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकित स्थलों पर नशा मुक्ति के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा नशीली दवाओं  के उत्पादन/विक्रय  /रखरखाव की सूचना प्राप्त होने पर अनियमितता पाई जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाए|