समाज सेवक संघ के अध्यक्ष समाजसेवी संजीव सिंघल ने नवरात्र के अवसर पर नौ कन्याओं का स्व-निवास स्थान पर भोजन कराया। सिंघल एवं उनकी धर्म पत्नी सुशीला सिंघल एवं पुत्र प्रियांशु सिंघल ने कन्याओं के पैर धुलाए। पैरों पर आलता लगाया, मस्तक पर तिलक सुशोभित किया, कन्याओं की आरती उतारी, उन्हे देवी स्वरूप मानकर उनके चरण स्पर्श किये तथा उन्हे भोजन कराया। भोजन में चना सब्जी, पूरी, खीर, अचार था। तत्पश्चात उनको कदली फल एवं धन किया।