दुर्ग में पुलिस कांस्टेबल ने घर में जहर खा कर कर ली खुदकुशी डिप्रेशन में था चार दिन से नहीं जा रहा था ड्यूटी.....
29 सितंबर दुर्ग के कातिल बोर्ड में एक पुलिसकर्मी ने कल रात की खुदकुशी आपको बता दे की पुलिस लाइन स्थित अपने घर में उसने जहर खा लिया कांस्टेबल की पहचान अभिषेक राय 28 वर्ष निवासी कातुलबोर्ड दुर्ग के रूप में हुई है। 4 दिन से वह ड्यूटी भी नहीं जा रहा था ।पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है। और जांच में जुटी है, बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता संजय राय भी छत्तीसगढ़ पुलिस में थे 2012 में नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में उनकी जान चली गई थी। इसके बाद उसकी जगह अभिषेक को 2 साल पहले ड्राइवर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसका तबादला भिलाई 3 कर दिया गया था। लेकिन वह लाइन में ही पदस्थ रहना चाहता था। उस गाड़ी चलाने में समस्या होती थी इसके चलते अभिषेक की मां ने SP दुर्ग और RI से फरियाद लगाई। जानकारी मिली है कि वह 25 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था उसने छुट्टी के लिए कोई एप्लीकेशन भी नहीं दिया था उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला