पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी का निधन,रायपुर में ली अंतिम सांस आज गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार....
दुर्ग छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू 72 वर्ष का रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम पाउवारा में होगा।वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं, उनके आकस्मिक निधन के कारण पूर्व गृह मंत्री के परिजनों शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय कमला देवी साहू मृदुभाषी व मिलनसार थी। वे अपने पीछे 3 पुत्र और एक पुत्री सहित पूरा भरा- पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी का पार्थिव शरीर सोमवार को गृहग्राम पाउवारा दुर्ग जाएगा। जहां दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।