छात्रवृत्ति के लिए प्रमाण पत्र जमा करने काॅलेज पहुंचे छात्र-छात्राएं

त्वरित खबरे

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अब कॉलेज व आईटीआई के छात्र-छात्राएं अब 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन जमा करने अंतिम तारीख 30 नवंबर तक निर्धारित किया गया था, लेकिन चिप्स का सर्वर डाउन होने से अधिकतर छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था।

जिसके चलते प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन पढ़ाई छोड़कर तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा था। ऐसे में स्थिति को देखते हुए शासन ने अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा तारीख को बढ़ाए जाने से गुरुर ब्लाॅक में छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। सर्वर डाउन के चलते जिन छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था वे शनिवार को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय गुरुर में पहुंचे थे। शासकीय काॅलेज गुरुर में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन हार्डकॉपी के साथ विभिन्न प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे।

छात्रवृत्ति के लिए प्रवेश रसीद की छाया प्रति, कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की अनुसूची की छाया प्रति, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अनुसूची की छाया प्रति, आय प्रमाण पत्र की मूलप्रति, स्थाई एवं मूल निवास की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, संबंधित छात्र छात्राओं का बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं शपथ पत्र जमा करने के लिए निर्धारित किया गया है। प्राचार्य केएल रावटे ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र जमा नहीं हो पाया है वे दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रयोगशाला तकनीशियन सविता गिलहरें व सहायक लिकेश्वर साहू के पास दस्तावेज जमा कर सकते हैं।