Bhilai News:कार में घूम कर दुर्ग भिलाई में बेची जा रही थी हीरोइन नंदिनी रोड पर पुलिस ने रोक कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू चाकू और चिट्ठा हुआ जब्त.....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

Bhilai  News:कार में घूम कर दुर्ग भिलाई में बेची जा रही थी हीरोइन नंदिनी रोड पर पुलिस ने रोक कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू चाकू और चिट्ठा हुआ जब्त.....

भिलाई नगर 24 अगस्त भिलाई दुर्ग में कार से घूम घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों से 6 ग्राम हेरोइन जप्त की गई इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना तक पुलिस पहुंचने के प्रयास में झूठी है छावनी सीसी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग एसपी पूरे जिले में एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वाले पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

कल जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो लोग हेरोइन चिट्ठा लेकर सिल्वर रंग की डस्टर कर में घूम रहे हैं आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवकों को बेचने का काम कर रहे हैं सूचना मिलते ही जामुल और क्रीम की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की इसी दौरान आरोपी कार में खुर्सीपार शंकर नगर से जामुन की ओर आ रहे थे पुलिस टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार सीजी 10 एनसी 9998 को रोक लिया, कार के अंदर दो लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार और दीपक गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से ₹40000 कीमत की 6 ग्राम हेरोइन, तौलकर देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक चाकू मिला।पुलिस ने गाड़ी सहित सभी चीजों को जप्त कर दोनों आरोपी को जामुन थाना लाया।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई है ।वह लोग इसे किसी ट्रक ड्राइवर के लिए थे, जिस तरह से इसके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हेरोइन मिला है उसे साफ है कि वह लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं पुलिस जल्द उनको रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।