BJP-कांग्रेस के टिकट बंटवारे की अजब कहानी:कहीं प्रत्याशी भतीजे की दावेदारी से परेशान, कहीं बिना मांगे BJP नेता को कांग्रेस ने बना दिया उम्मीदवार

त्वरित खबरे

दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों और दावेदारों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। चुनाव इस मोड पर आ गया है कि कोई अपने भतीजे की दावेदारी से परेशान है तो कहीं कांग्रेस ने बिन मांगे ही बीजेपी नेता को अपना उम्मीदवार बना दिया है। जिसके चलते जिले में लोग इन कहानियों की खूब चर्चा कर रहे हैं

भिलाई, रिसाली, भिलाई तीन चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका में टिकट बंटवारे से लेकर अब तक एक दो नहीं बल्कि कई ऐसी घटना घटित हो चुकी हैं। जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेताओं की गलती कहें या प्रत्याशियों के आरोप, लेकिन ये घटनाएं हैं बड़ी मजेदार। आपको हम कुछ ऐसी प्रमुख घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो इस समय मीडिया और माउथ पब्लिशिटी में सुर्खियों पर हैं।

भिलाई नगर निगम भाजपा नेता रिकेश सेन वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हैं। इससे पहले भी वह तीन बार भाजपा के पार्षद रह चुके हैं। इस समय रिकेश मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका भतीजा वार्ड 14 से दावेदारी कर रहा है। वह उसे मना कर रहे हैं कि तो मानने को तैयार नहीं है। इसे लेकर उनका विवाद भी चल रहा है। हालांकि दोनों की दावेदारी अलग-अलग वार्ड से है और रिकेश इसे मुद्दा क्यों बना रहे हैं यह वहीं बता सकते हैं।