मोबाइल गुम होते ही पैपराजी पर भड़की सारा अली खान, भागती हुई बोलीं- तुम्हें फोटो की चिंता है

त्वरित खबरे

सारा अली खान शुक्रवार को किसी फिल्म की डबिंग के लिए मुंबई स्थित एक स्टूडियो पहुंची थीं। लौटते वक्त जब वह गाड़ी में बैठीं उन्हें याद आया कि उनका मोबाइल उनके हांथ में नहीं है। सारा गाड़ी से उतरते ही दौड़ लगा दी। उसके बाद से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मेरा मोबाइल गुमा तुम्हें फोटो की चिंता है
सारा अली खान स्टूडियों अंदर जाते और वहां से निकलते वक्त उन्होंने हमेशा की तरह हंसते मुस्कुराते पोज दिए। लेकिन जब वह कार में बैंठी तो उनके होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल उनके पास है ही नहीं। सारा गाड़ी से निकलते ही स्टूडियो की तरफ भागीं, वहां चेक करके आईं लेकिन फोन वहां भी नहीं मिला। सारा के लौटते ही पैपराजी फोटोज क्लिक करने लगे इसपर अपसेट सारा बोलीं, आप लोगों को फोटो की पड़ी हैं यहां मेरा फोन गुम हो गया है। लेकिन इसी बीच उन्हें किसी ने बताया कि फोन मिल गया। ये सुनते ही सारा ने खुशी से अपना माथा पीट लिया।

'अतरंगी रे' में नजर आएंगी सारा
सारा ने साल 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म में सारा को उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहना मिली थी। सारा को अपनी दूसरी ही फिल्म में निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखीं। वे अब जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। 'अतरंगी रे' के अलावा वे 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' और 'नखरेवाली' में भी दिखाई देंगी।