मोहननगर थाना अंतर्गत कातुलबोड़ स्थित हर्षिल रायल कॉलोनी स्थित सूने फ्लैट्स में चोरी हो गई। दो नकाबपोश डॉ. बसंत चौरसिया के घर घुसे। 8 मिनट में ताला साढ़े 3 लाख कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
डॉ. चौरसिया 30 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ यूपी चले गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी। चौरसिया ने बताया कि कॉलोनी के ए और सी ब्लॉक में भी चोरी हुई है। उन दोनों फ्लैट्स में भी कोई नहीं था। बहरहाल मामले में जांच जारी है।