जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक वार्डो में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनंादगांव 27 जुलाई। नागरिकों की समस्याओं का निराकरण के लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 के मध्य जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन करने निर्देशित किया गया है, निर्देशानुसार निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम सीमाक्षेंत्र के वार्डो में शिविर आयोजित करने अधिकारियों व कर्मचारियों दायित्व सौपा है। शिविर के नोडल अधिकारी उपायुक्त मोबिन अली एवं सहायक नोडल अधिकारी उप अभियंता दीपक महला रहेगे। शिविर के समय में संशोधित करते हुये सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किया जायेगा।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के संबंध में आयुक्त गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा नागरिकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिये जन समस्या निवारण पखवाड़ा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजन करने निर्देश दिये है, निर्देशानुसार निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वार्डो के शिविर के लिये पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन कर कुछ वार्ड का स्थल परिवर्तित किया गया है, जिसमें 30 जुलाई मंगलवार को बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में वार्ड नं. 11,12,13, के लिये शिविर एवं 30 जुलाई को ही स्टेट हाई स्कूल में वार्ड नं. 14 व 15 के लिये शिविर आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 5 अगस्त सोमवार को पुत्रीशाला के स्थान पर गांधी सभागृह में वार्ड नं. 23,24,25 व 38 के लिये शिविर आयोजित किये जायेगे तथा वार्ड नं. 37 का शिविर पुत्रीशाला के स्थान पर 9 अगस्त को इंदिरा नगर पानी टंकी में आयोजित किया गया है, शेष वार्डो के शिविर की तिथि एंव स्थान यथावत रहेगे। समय मंे भी परिवर्तन करते हुये सुबह 10 बजे से 3 बजे के स्थान पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है।

आयुक्त गुप्ता ने बताया कि शिविर आयोजन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों का गठित दल सौपे गये दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। शिविर में स्थानीय नागरिक समस्याएॅ यथा- नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु,विवाह प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, अनपत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे छोटे कार्य जिनका निराकरण किया जायेगा। साथ ही नल लीकेज, नलो मे पानी न आना, नालियों व गलियो की सफाई, कचरे की सफाई व परिवहन, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, टूटी फूटी नालियों की मरम्मत, सडकों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट मरम्मत आदि समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा। शिविर में महापौर, अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों, तथा जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। उन्हांेने नागरिकों से अपील की है कि उपरोक्त तिथि को वार्डो में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करावे।