कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

कलेक्टर अग्रवाल ने संकुल समन्वयकों को गौरव गरियाबंद अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के शत प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक मेहनत करते हुए सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए गंभीरतापूर्वक अधिक प्रयास की जाए। बोर्ड परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही पाठ्यक्रम के हिसाब से शिक्षकों द्वारा बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन एवं लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरणा दी जाए। कलेक्टर अग्रवाल ने इस अभियान के तहत बनाये गये कार्य योजना को एकरूपता के साथ जिले के सभी स्कूलों में क्रियान्वित करने के लिए सभी संकुल समन्वयकों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने संकुल समन्वयकों को उनके संकुल के स्कूलों में मौजूद स्मार्ट कक्षाओं को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। जिससे विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सकेगा। उन्होंने स्कूलों के खाली जगहों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने तथा बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिये। स्कूली बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाईयों के वितरण के बारे में भी समन्वय करने के निर्देश दिये।