कोरोना-:जिले की आधी आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा 12.44 लाख में 6.23 लाख ने लगवा ली है दोनों डोज

त्वरित खबरे

जिले के आधी आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन गुरुवार को पूरा हो गया। इसके लिए तय लक्ष्य 12.44 लाख में से 6.23 लाख ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को 10 महीने का समय लगा। 16 जनवरी से देश के सभी हिस्सों में शुरू हुए वैक्सीनेशन के साथ ही जिले में भी शुरुआत की गई थी। पहले हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंट वॉरियर, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग फिर 45 से 59 वर्ष तक के लोग और अंत में 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुआ।

2 लाख से ज्यादा लोग अभी दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे
जिले में 2 लाख लोग अभी भी ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने की मियाद पूरी हो गई है। इस बैकलॉग को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हालांकि डोर-डोर दस्तक दे रहा है, फिर भी इसकी संख्या कम नहीं हो रही है। इसकी वजह यह कि इस संख्या में रोजाना मियाद पूरी करने वालों की नई संख्या जुड़ जाती है।

50% को दोनों डोज लग चुकी, लक्ष्य अभी बाकी है
जिले में 12.44 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 85% लोगों ने पहली खुराक और 50% ने दोनों डोज लगवाई है। अभी भी 2 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज लगवाने की मियाद पूरी हो गई है, लेकिन वह अपने नजदीकी सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए लोगों को विभाग की टीम जागरूक भी कर रही है।
-डॉ. सीबीएस बंजारे, डीआईओ, दुर्ग।