रंगोली प्रतियोगिता:बीएसपी मां और बच्चे की रंगोली प्रतियोगिता में काजल वर्मा बनी विजेता

त्वरित खबरे

बीएसपी के जनसंपर्क विभाग द्वारा मां और बच्चे की युगल जोड़ी के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयंत्र के आरसीएल विभाग में सीनियर तकनीशियन राजेन्द्र कुमार वर्मा की काजोल वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं द्वितीय पुरस्कार एचआरडी के सीनियर स्टाफ असिस्टेंट अतुल कुमार जैन के परिवार की मिली जैन और सौम्या जैन तथा तृतीय पुरस्कार परचेज विभाग की डीजीएम यामिनी ताम्रकार एवं उनके पुत्र शुभरव ताम्रकार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जीएम सुबीर दरिपा ने कहा कि ये स्पर्धा उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा।