बंगाल की खाड़ी में सिस्टम कमजोर होने के बाद जिले में शुष्क व ठंडी हवा आने का सिलसिला शुरू हो गया है। लिहाजा ठंड का अहसास अब सुबह, दोपहर, शाम, रात को होने लगा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने से दोपहर को ठंड कम लग सकती है।
फिलहाल सिस्टम कमजोर होने से अब मौसम साफ हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। इसके पहले सुबह कोहरा छाया रहा। बालोद शहर सहित आसपास क्षेत्र में 19 नंवबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। पिछले 96 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।
- 25 नवंबर: अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। अधिकांश समय मौसम साफ रह सकता है। नमी की मात्रा 56 फीसदी रहने की संभावना है।
- 26 नवंबर: अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। धूप छांव के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है।
- 27 नवंबर: अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दाैरान नमी की मात्रा 52 फीसदी रहने का अनुमान है।
मध्यम व घने कोहरे छाए रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बालोद सहित प्रदेश के उत्तरी भाग के अधिकांश हिस्सों में ठंडी के अलावा शुष्क हवा आने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। आगे भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के पहले भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पर था, लेकिन अचानक बादल छाए रहने, बारिश के बाद जब मौसम साफ होता है।