घर में घुसकर बैग में रखें नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.....
थाना सुपेला 23/ 6/ 2024 नेहरू नगर भिलाई स्थित मकान में किया था ।चोरी सुपेला पुलिस की सक्रियता से चोरी गई रकम बरामद दिनांक 22.6.2024 को प्रार्थी डिकेश्वर साहू निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में बैग में रखें नगदी रकम 35000 रुपए को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधित आरोपों में शत प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर भिलाई सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी के तलाश में लग गई है। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति नेहरू नगर चौक के पास जब में काफी पैसे रखा जिसके बातों से पैसा ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह कहीं से चोरी किया है सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से बारिकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकृत करते हुए बताया कि प्रार्थी के घर से नगदी रकम चोरी किया गया जिसमें से ₹10000 नगदी बरामद कराया बाकी पैसा खर्च होना बताया। आरोपी को आज दिनांक 23.6.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेंद्र राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक कुलदीप शुक्ला एवं महात्मा साहू का विशेष योगदान रहा अब क्रमांक 1716/ 2024 धारा 380, भादवि जप्ती नगदी ₹10000 आरोपी दुर्गेश यादव पिता राजू यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम खर्रा तहसील पाटन जिला दुर्ग।