बीएसपी के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्री बाग एवं चिड़ियाघर को 25 नवम्बर से खोला जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी गाइडलाइन लागू रहेगा। कोरोना काल के दौरान मैत्री बाग मार्च 2020 से बंद कर दिया गया था।
स्थिति सामान्य होने पर फरवरी 2021 को शुरू किया गया लेकिन महामारी का सेकंड फेज शुरू होने पर एक बार फिर मार्च 2021 से बंद कर दिया गया। उसके बाद सितंबर में सिर्फ गार्डन वाले हिस्से को ही शुरू किया गया। इसलिए जू प्रबंधन ने टिकट दर भी घटाकर आधी यानि 10 रुपए कर दी थी। प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही जू वाला हिस्सा भी शुरू हो जाएगा, एंट्री टिकट का दर एक बार फिर 20 रुपए कर दिया जाएगा।