अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय-: ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी स्पर्धा आज से बिलासपुर में

त्वरित खबरे

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में 24 से 27 नवंबर तक ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें शामिल होने के लिए हेमचंद यादव विवि की टीम मंगलवार को बिलासपुर रवाना हुई।

18 सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसके कोच अजय लांजेवार और मैनेजर डॉ. प्रमोद यादव हैं। रवाना होने के पहले टीम के सदस्यों ने डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. ललित वर्मा के नेतृत्व में कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा से मुलाकात की। टीम में जुनैद अहमद, अरबाज अली, गुलशन कुमार, विक्रम जोशी, योगेश कुमार यादव, शरद सिंह आयम, सुखदेव निर्मलकर, फनीस कुमार साहू, आमित्य पंसारी, लक्ष्मण साहू, कृष्ण कुमार साहू, लव कुमार यादव, जीवन कुमार वर्मा, वीरनारायण साहू, आकाश ताम्रकार, गणेश यादव, सूरज निषाद और धनेश्वर शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।