जिले में सोमवार को 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं। पहले मिल चुके 3 मरीजों की रिकवर भी हुई है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 96955 हो गई है। इनमें 95109 मरीज रिकवर हुए और 1802 ने दौरान इलाज दम तोड़ दिया है। अब जिले में एक्टिव कोरोना मरीज 42 हैं। सोमवार को इनमें से किसी की मौत नहीं हुई है। ट्रू-नॉट और आरटीपीसीआर लैब में कुल 1400 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें 6 संक्रमित मिले हैं।
एक्टिव मरीजों में प्रदेश में दूसरे नंबर पर जिला
एक्टिव मरीजों में दुर्ग जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा 71 एक्टिव मरीज अब रायपुर में है। 45 एक्टिव मरीज होने से दुर्ग का दूसरा और 27 एक्टिव मरीज से रायगढ़ को तीसरा स्थान है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 295 है। कबीरधाम, बलरामपुर, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन पांचों जिले में एक भी एक्टिव मरीज नहीं हैं। इधर दुर्ग जिले में खतरा अब भी बरकरार है। पिछले करीब 15 दिनों से संक्रमितों की संख्या 30 से 40 के बीच बनी हुई है।