मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ईकाई' द्वारा वार्षिक महोत्सव एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में 'हमर चिन्हारी परिवार’ को किया गया सम्मानित

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

हमर चिन्हारी संस्था को सम्मान

छत्तीसगढ़ के बोली भाखा और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संस्था हमर चिन्हारी को राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ईकाई' द्वारा वार्षिक महोत्सव एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में हमारे 'हमर चिन्हारी परिवार’ को सम्मानित किया गया |  हमर चिंहारी के संचालक संयोजक भिलाई निवासी महेश गुप्ता ने बताया कि बहुत ही हर्ष की बात है कि चिन्हारी परिवार लगातार तीन वर्षो से नवकलकार कवि , लेखक और कलाकार (छत्तीसगढ़ी) को मंच देते आ रहे है और उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं एवं  नव उदित युवा साथी कंधा से कंधा मिला कर चल रहे हैं उनके मैनेजमेंट मेंबर, लक्ष्मी साहू,अजय हिरवानी, शशक कुमार, दीक्षा उइके,वाष्णि साहू, अशोक यादव, तृप्ति साहू, कु. वर्षा गुप्ता,युवराज साहू,काजल चतुर्देवी, अरविंद सोनी,पूनम पटेल, गणेश देशमुख, तुकेश देशमुख, गौरव चतुर्देवी, अंकित, केशव, आशीष सोनी दोमेश, ज्योति निर्मलकर, कुंदन साहू, मोनिका,निशा साहू, पिंटू डेहरे, पुनीत पटेल, तन्नू, प्रांजल सिंग, कविता,सभी टीम के युवाओं का यही लक्ष्य  है कि लोग छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भूले ना। सुवा, ददरिया, पंथी, राज्य का पहनावा आदि से सबको जोड़ कर रखना इनका मूल लक्ष्य है।