स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपने पति कॉरी ट्रान के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के साथ बेटे की पहली झलक शेयर की है।
फ्रीडा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति कॉरी ट्रान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे डैडा कॉरी। मैं तुम्हें बहुत मानती हूं मेरे पति, दोस्त, लाइफ पार्टनर। तुम्हें डैड नहीं एक सुपरडैड बनते देखना मुझे बहुत इमोशनल बनाता है और खुशी से भर देता है। ये मुझ जैसी उड़ी हुई नींद वाली मां के लिए एक ब्रेक होता है और तुम्हें इसका अंदाजा भी नहीं है कि मैं इसकी कितनी तारीफ करती हूं। मैं इस चीज के लिए शुक्रगुजार हूं कि हम किस तरह साथ में जिंदगी जी रहे हैं। पागलपन से लव यू।
इस बर्थडे पोस्ट के साथ फ्रीडा ने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा है, रूमी रे तुम एक खुशकिस्तमत लड़के हो। इसके साथ एक्ट्रेस ने रूमी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रूमी पिता की गोद में सोते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में फ्रीडा खुद बेटे काे साथ दिख रही हैं।
बता दें कि फ्रीडा पिंटो ने 2020 कोरोनाकाल में गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड कॉरी से शादी कर ली थी। ये एक सीक्रेट शादी थी जिसमें कपल के महज कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।