अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर लॉन्ग अवेटेड फिल्म 'थैंक गॉड' अगले साल रिलीज होगी। फुल एंटरटेन करने वाली इस फिल्म एक मैसेज भी होगा जो अगले साल 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। डायरेक्टर इंद्र कुमार की ये फ्रेश और रिलेटबल कहानी न केवल आपको गुदगुदाएगी बल्कि अंत में एक सुंदर संदेश भी देगी। फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर के साथ बनाई जा रही है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेतरपाल, आनंद पंडित हैं। टी-सीरिज ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है
मोहित मारवाह की पत्नी ने बेटी संग शेयर की उनकी फोटो, बेटी को थिया नाम से पुकारा
एक्टर मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला पिछले महीने एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। अंतरा ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किया है। जिसमें मोहित अपनी बेटी को पकड़े हुए है, जिसका नाम उन्होंने थिया रखा है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "तुम्हें प्यार करते हुए आज एक महीना 20.10.2021 हो गया।” इसके साथ ही उन्होंने दिल और बुरी नजर से बचने वाले इमोजी लगाए हैं। मोहित के परिवार के कई फैमिली मेंबर्स ने पोस्ट पर प्यार बरसाया है। उनके कजन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने कमेंट में दिल वाले इमोजी पोस्ट किए।