नगर निगम भिलाई क्षेत्र में खराब पड़े ट्रैफिक सिग्नल ठीक कराने जा रहा है। इसके लिए पहले की तरह निगम पीपीपी मॉडल पर एजेंसी का चुनाव करेगी, जो पांच साल ट्रैफिक सिग्नल का मेंटेनेंस करेगी। इससे पहले निगम ने इन सिग्नल के मेंटेनेंस के लिए एजेंसी तय की थी।अनियमितता सामने आने के बाद एजेंसी को हटा दिया गया। लेकिन सिग्नल को दोबारा शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था।
इसके चलते चौराहों पर सिग्नल बंद होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। नेहरूनगर से खुर्सीपार के बीच 6 ट्रैफिक सिग्नल बंद हैं। हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाने पर भास्कर प्रमुखता लेकर कुम्हारी से लेकर मिनीमाता चौक तक लगे ट्रैफिक सिग्नलों की पड़ताल की, जिसमें कुम्हारी, सिरसा गेट, डबरा पारा, खुर्सीपार, पावर हाउस चौक के सिग्नल बंद होने की हैं।