डॉक्टर से मिले क्लू के आधार पर 11 माह बाद हुआ केस दर्ज

त्वरित खबरे

कुम्हारी पुलिस ने 11 महीने की जांच के बाद रविवार को बुजुर्ग की मौत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके पहले पुलिस ने बुजुर्ग के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर से मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पांच सवाल किए।

पुलिस ने डॉक्टर से पूछा कि क्या मृतक की मृत्यु किसी वाहन से आई चोट से हो सकती है ,क्या मृतक की मृत्यु आई चोट किसी हथियार से हमला करने से हो सकती है, क्या मृतक की मृत्यु आई चोट गिरने से हो सकती है, क्या मृतक की मृत्यु आई चोट किसी अन्य प्रकार की हो सकती है, और अन्य कोई हो तो जानकारी प्रदान करें। इस पर सभी चारो सवालों के जवाब देने के बाद डॉक्टर ने लिखा कि बुजुर्ग की मौत सड़क हादसे से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस की माने को घटना 15 दिसंबर 2020 को कैवल्य धाम रोड पर हुई थी। दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। अब तक मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।