महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन 1098 का संचालन बालोद में किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
चाइल्ड लाइन के समन्वयक तरूण चंद्रकाम ने बताया कि चाइल्ड लाइन राष्ट्रीय आपातकालीन टोल फ्री नंबर है, जो देखभाल व संरक्षण के आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे चलने वाली सेवा है, जिसे हर जरूरतमंद कोई बच्चा या वयस्क इस नंबर पर समस्याओं के संबंध में सूचना दे सकता है। काउंसलर भामिनी साहू ने बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, रस्साकसी, मेढ़क दौड़ हुई। इस दौरान सरपंच सरिता साहू, गिरधारी साहू, मनीष सिन्हा, विनोद यादव, गौतम गोरे, सपना रामटेके, प्रतिमा मंडावी उपस्थित थे।