पुतला दहन:हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से करने पर भाजपाइयों ने फूंका खुर्शीद का पुतला

त्वरित खबरे

अपनी किताब में हिन्दुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिन्दुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से की है। इसके विरोध में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड चौक में पुतला दहन कर सलमान खुर्शीद की गिरफ्तारी की मांग की।

पूरे प्रकरण पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी हिन्दू विरोधी एजेंडे को लेकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हिन्दुत्व और सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। वह निश्चित रूप से सभी हिन्दुओं की आस्था पर कुठाराघात है।

कांग्रेस की पाठशाला में हिन्दुत्व को आतंकवाद की संज्ञा दी जाती हैl पुतला दहन में मोतीलाल मोंटी साहू, युगल देवांगन, प्रहलाद मिश्रा, राधेलाल बघेल, राजेंद्र दुबे, सजनी यादव, कमलेश वर्मा, तारण राजपूत, धर्मेंद्र साहू, साहित्य ठाकुर, पप्पू देवांगन, लालू साहू, ओंकार साहू, शेखर वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।