भिलाई में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से दो लोगों को जान से मारने की धमकी.....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ लोहे का बण्डा( डाब) दिखाकर मारपीट करने वाले के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही। 

आरोपी के कब्जे में दो नग बण्डा  (नारियल काटने वाला) किया गया जब्त।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी हेमन सेन पिता श्री राम सेन उम्र 26 वर्ष पता संजय नगर सुपेला थाना उचित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11. 5.2024 को लगभग शाम 5:00 दुकान पर गुलशन श्रीवास और प्रार्थी दोनों काम कर रहे थे तभी कृष्ण चंद्र निषाद और उसका बड़ा भाई चंद्रकांत निषाद दोनों भाई दुकान बारबर जॉन के पास आकर गाली गलौज कर रहे थे जिसे सुनकर प्रार्थी और उसका साथी गुलशन श्रीवास बाहर आए और गाली देने से मना किया तो कृष्ण चंद्र निषाद प्रार्थी का कॉलर पकड़ कर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे और अपने साथ लाये धारदार लोहे का डाब (नारियल काटने वाला) हथियार से प्रार्थी के गर्दन पर टिककर जान से मारने की धमकी देकर डराने लगा तथा उसका बड़ा भाई चंद्र का निषाद प्राप्ति के दूसरे साथी गुलशन श्रीवास के साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे उसके गर्दन पर भी धारदार लोहे का डाब (नारियल काटने वाला हथियार )को टिकाकर जान से मारने की धमकी देने लगे की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर के अप क्रमांक.102/2024 धारा 294, 506 ,323 ,34 भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्य प्रकाश तिवारी के निर्देश में निरीक्षक ममता अली शर्मा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर उनि0 घनश्याम सिंह नेताम हमराह स्टाफ के आरोपी की पतासाजी करते हुए उनके सकुनत पर डॉबीज दी गई जो उनके सकुनत पर उपस्थित मिले जिसने घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध घटित करना बताया गया घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे का धारदार दांत काटने वाला बराबर कर कब्ज़ा मैं लिया गया आरोपी गणों का कृत्य धारा सदन का अपराध कार्य करना पाए जाने से आरोपी गणों को दिनांक 12. 5.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देते हुए ज्युडिशियन रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, उनि0 घनश्याम सिंह नेताम आरक्षक 1585 भागवत साहू, आरक्षक 1566 आवेश सिद्दीकी, आरक्षक 362 नितेश पांडे, आरक्षक 1708 रजनीकांत साव, आरक्षक 550 सुरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।