राजनांदगांव 12 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री स्कूल की परीक्षा में नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के मैथ्य विषय में तनिश कुमार साहू 91.6 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में 6 वॉ स्थान प्राप्त कर शहर तथा जिला को गौरान्वित किया है। इनकी सफलता पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख उनके निवास पहुॅच बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैै।
ज्ञात है कि तनिश साहू चिखली निवासी प्रसादी लाल साहू, माता श्रीमती ओमेश्वरी साहू के पुत्र है, इनकी माताए गृहणी है, ये सामान्य परिवार की होने के बाद भी हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में जिले में 6वॉ स्थान बनाकर संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया हैै।
नगर की महापौर देशमुख ने तनिश साहू को बधाइयां देते हुए कहा कि इसी तरह अपने माता-पिता एवं अपने क्षेत्र एवं नगर का नाम रोशन करते रहो। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने गरीब परिवार के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले इसके लिये प्रदेश में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले है, जिसका अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। आगे के वर्षो में हाई स्कूल और हायर सेकेन्ड्री स्कूल के और भी अच्छे परिणाम आयेगे। उन्होंने तनिश साहू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये, उच्च मुकाम हासिल करने की भगवान से प्रार्थना की।