तेज रफ्तार से बाईक चलाने वाले 02 शराबियों ने पुलिस स्टाफ से मारपीट की। दुर्घटना होने की आशंका होने से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी रोकने का प्रयास कर रहे थे। दोनों को कोरिया पुलिस ने जेल दाखिल किया। मामला कोरिया चौकी का है। चौकी कोरिया के सैनिक मुकेश राय एवं रामजीत साहू बाजार प्रबंध रोड पेट्रोलिंग, यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर डोमन हील चिरमिरी में तैनात थे। उसी दौरान शाम को करीब 05.30 बजे क्लब सफाई सोनामनी निवासी राकेश चौहान अपने दोस्त विशाल सिंह के साथ अपने मोटर सायकल को नशे की हालत में साप्ताहिक बाजार में तेज रफ्तार से चलाते हुए लेकर आया।
मामले की गंभीरता को समझते हुए एवं दुर्घटना होने की संभावना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा उसके मोटर सायकल को रोकने का प्रयास किया गया। किंतु गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज होने से रोकने में असफल रहे। तभी दूसरे कर्मचारी द्वारा उसे बहुत मुश्किल से रोका गया। उसके बाद उक्त शराबियों द्वारा बाजार के दिन अपने मोटर सायकल को बीच सड़क में खड़ी कर दिया गया। जब उसे मोटर सायकल को सड़क से हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी राकेश चौहान अपने दोस्त विशाल सिंह के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात सैनिक मुकेश राय को गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा एवं जान से मारने की धमकी दिया। फिर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा।