परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्राओं ने की शिकायत...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

डौंडीलोहारा| स्वामी आत्मानंद विद्यालय की तीन छात्राओं ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति दिलाने की मांग की है। योगिता भांडेकर 11वीं, यामिनी सिन्हा 9वीं और जानवी कोसले 11वीं की छात्रा ने शिकायत में कहा है कि परीक्षा में पेपर अच्छा बना था फिर भी कम अंक दिया गया है। वहीं शिक्षिकाओं द्वारा परीक्षा हाल में बीच-बीच में नकल जांच के नाम पर तलाशी ली गई। जिससे परीक्षा के दौरान मनोस्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा। कुछ दिन पूर्व ही स्कूल के 9वीं व 11वीं के परिणाम पर असंतोष जाहिर कर पालक कलेक्टर व स्कूल शिक्षा मंत्री को शिकायत कर चुके हैं।