बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का काटा टिकट, जानिए अब किसको मिला मौका...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोटिंग

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया है. बसपा ने जौनपुर से अपने मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.श्याम सिंह यादव के मुताबिक, देर रात करीब 1 बजे उनके पास खुद बसपा सुप्रीमो मायावती का फोन आया और उन्हें टिकट दिए जाने की जानकारी दी. श्याम सिंह यादव का तो यहां तक कहना है कि टिकट दिए जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई. अचानक रात 1 बजे के करीब फोन आया और उन्हें टिकट दे दिया गया. रविवार रात तक बाहुबली धनंजय सिंह अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे. रविवार रात ही धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी बसपा के केंद्रीय कार्यालय के उद्धाटन में भी पहुंचे थे. बसपा केंद्रीय कार्यालय का उद्धाटन घनश्याम खरवार ने किया था. मगर रात में ही उनका टिकट काट दिया गया.