स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 48,200 टन स्टील की आपूर्ति की है। सेल ने इस विशाल परियोजना के लिए टीएमटी-बार, स्ट्रक्चरल और प्लेट जैसे उत्पादों की आपूर्ति की है। यह 341 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ रहा है, जिससे प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हो गई है। ज्ञात हो कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। वहीं सेल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। कई बड़े प्रोजेक्ट जारी है।