ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गुलाबी ठंड, खाड़ी में बना सिस्टम, बारिश के आसार

त्वरित खबरे

खाड़ी से नमी लेकर आने वाली हवाओं ने ठंडी का अहसास कराया। मंगलवार को हवा की औसत गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। आसमान में बादलों की उपस्थिति भी रही। सूर्य की किरणें भी तिरछी पड़ रही हैं। इसकी वजह से सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि दिन और रात के तापमान में इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ा।

अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री के साथ सामान्य से 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री के साथ सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 84 फीसदी और शाम को 57 फीसदी रही। दिन में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट जारी है।