रिसाली में 18 नवंबर को मुख्यमंत्री की आम सभा गृह मंत्री ने नेवई थाना कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

त्वरित ख़बरें -

रिसाली में 18 नवंबर को मुख्यमंत्री की आम सभा गृह मंत्री ने नेवई थाना कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

भिलाई / नगर निगम रिसाली  के नेवई थाना मैदान में 18 नवम्बर की दोपहर 2 बजे से सी एम  भूपेश बघेल की आम सभा का आयोजन किया गया है जिसके तैयारी हेतु सोमवार को पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू के संयोजन में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई साथ ही कार्य का भी विभाजन किया गया साथ ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम के स्थल का निरिक्षण  किया साथ ही मुख्य मंच व्यवस्था, पार्किंग मंचीय, कार्यक्रम के स्थान पर चयन किया गया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सिंह, केशव बंछोर, राकेश मिश्रा, नरेश कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ चंद्रकांत कोरे, अनुपमा गोस्वामी, सनी साहू, अभिषेक बंछोर, तरुण बंजारे, मोहम्मद निजाम, राज कुमार देशमुख, चंद्रभान ठाकुर, भूपेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह यादव, विनोद गुप्ता, कृतिलता वर्मा अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गण इस अवसर पर उपस्थित थे |