पुलिस ने की झोपड़ी की घेराबंदी, अंदर से आ रही थी खट-पट की आजीब आवाज, मंजर देख सिहर गई पुलिस

त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के कढिलेपुरवा गांव के पास खेत के बीच बनी एक झोपड़ी से खट-पट की अजीब आवाज आती रहती थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने झोपड़ी की घेराबंदी की. जैसे ही झोपड़ी के अंदर पुलिस पहुंची, सामने का मंजर देखकर सिहर गई. 

हरदोई में अरवल पुलिस ने एक झोपड़ी से अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी. पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए. पुलिस ने शस्त्र निर्माण कर रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की है.